दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक और नवविवाहिता और उसके पांच माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्या के बाद आरोपितों ने दोनों के शवों को ठिकाने लगा दिया। यह आरोप मृतका रागिनी देवी के पिता वीरेंद्र पोद्दार निवासी बेगूसराय छोटी बलिया अक्ख्तियारपुर वार्ड नंबर 13 बेगूसराय ने लगाते हुए पति राकेश पोद्दार, सास मीना देवी, देवर सुनील और ननद ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
2019 में हुई थी रागिनी की शादी लड़की के पिता और भाई विवेक ने बताया कि 20 वर्षीया रागिनी की शादी 22 अप्रैल 2019 को कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्स्थित एमडी भवन नाला रोड, अशोकनगर रोड नंबर 11 कुटी गली निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। पांच माह पूर्व बेटी ने एक बेटे को जन्म भी दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल बेटी से दहेज में बुलेट व दो लाख रुपये नगद लाने की मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 15 अगस्त की सुबह लड़के की बहन आरती जो कि रांची में रहती है, फोन कर बताया कि छत से गिरने पर रागिनी और उसके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद ससुराल वालों को फोन कर कहा गया कि जब तक हम लोग पहुंच न जाएं, शव का अंतिम संस्कार न किया जाए। बावजूद इसके आनन-फानन में आरोपितों ने शव को ठिकाने लगा दिया। हमसे समाजसेवी विपिन पाराशर जी के द्वारा बताया जब उन्हें इस खबर की जानकारी वीरेंद्र जी उनके संबंधी के द्वारा मोबाइल से जानकारी दी गयी, वो खुद और संगठन महासचिव के साथ घटना स्थल पे पहुँचे। जहाँ उन्होंने परिवार वालो को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में हमलोग साथ है *घटना स्थल से सीधे हमलोग कंकडबाग थाना पहुंचे. वहाँ FIR किया गया. मौके पर मीडिया को भी बुला कर सारी जानकारी दी गयी. आवेदन के तुरंत ही पुलिस घटना स्थल पहुंचती है. लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही लड़का, माँ, बहन और भाई चारों फरार हो गये. पुलिस ने हम सबों को आश्वासन दिया कि मुजरिम जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.* *इस तरह की दिल दहला देने वाली कुकृत्य समाज के चेहरे पर एक बदनुमा धब्बा है.* *जो भी समाज प्रेमी है, ऐसे घटना का घोर विरोध करें और प्रार्थना करें कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़ में आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले । कंकड़बाग थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रहीहै। जल्द ही सभी आरोपित पकड़े जाएंगे।
KCC स्कीम के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा|इस लेख में हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम से संबंधित तमाम जानकारी देने जा रहे हैं और आपको यह भी बताएंगे कि आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं,पात्रता क्या है,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है, इस योजना के प्रमुख बिंदु क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के प्रमुख बिंदु
कृषि गतिविधियों को करने के लिए किसानों को संस्थागत ऋण या ऋण प्रदान करता है
किसानों को लचीले ऋण पुनर्भुगतान के विकल्प मिलते हैं
किसान 3 साल तक की अवधि के लिए ऋण ले सकते हैं
किसान क्रेडिट कार्ड धारक राष्ट्रीय फल बीमा योजना और PM-KISAN का लाभ भी ले सकते हैं
बीज, उर्वरक आदि खरीदने में किसानों की मदद करता है।
किसानों को कार्ड से नकदी निकालने की अनुमति देता है
कीटों के हमले और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है
Kisan Credit Card- KCC Loan Yojana Kya Hai?
किसान क्रेडिट कार्ड योजना एक सरकारी योजना है जिसके माध्यम से किसान बैंकों से सस्ती दरों पर कर्ज के रूप में पैसा ले सकते हैं |
आपकी जानकारी के लिए बता दें किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की घोषणा 1998 में की गई थी |
किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों के लिए किस प्रकार लाभकारी है?
जैसे कि आपको पहले बताया इस योजना के माध्यम से बैंक सस्ती दरों पर किसानों को कर्ज देते हैं क्योंकि अब किसानों को बैंकों के द्वारा इस योजना के अंतर्गत कर्ज मिल पाएगा तो किसानों की निर्भरता साहूकारों और अन्य गैर सरकारी माध्यमों पर से खत्म हो जाएगी |
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता
खेती और कृषि गतिविधियों में शामिल व्यक्ति केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य लोगों की भूमि पर खेती करने वाले किसान भी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
कौन-कौन से बैंक/संस्थान किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन स्वीकार कर रहे हैं?
यह रही सभी बैंकों/संस्थानों की सूची :
नाबार्ड (NABARD)
एक्सिस बैंक (Axis Bank)
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
आईडीबीआई (IDBI)
अन्य ग्रामीण बैंक .इत्यादि
यह होंगे पात्र :
छोटे और सीमांत किसान
बटाईदार/शेयर क्रॉपर्स
मछुआरों
पशुपालन में शामिल लोग
पट्टेदार और काश्तकार किसान
स्वयं सहायता समूह (SHG)
संयुक्त देयता समूह (JLGs)
पात्रता की कुछ महत्वपूर्ण शर्तें
आवेदक की उम्र 18 से 75 वर्ष होनी चाहिए
60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए, सह-आवेदक का होना अनिवार्य है।
इस लेख में आपको क्रेडिट कार्ड के ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी जाएगी | इससे पहले हम आपको सभी जरूरी जानकारी भी बता देना चाहते हैं ,इसीलिए आइए समझते हैं कि आवेदन करते समय आपसे क्या-क्या दस्तावेज है क्या-क्या जानकारी मांगी जाएगी :
फोटो युक्त आईडी प्रूफ : आईडी प्रूफ के लिए और आधार कार्ड,पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, नरेगा जॉब कार्ड या UIDAI द्वारा जारी लेटर मान्य प्रूफ है
आपके एड्रेस का प्रूफ : माननीय आपके पति का प्रूफ देने के लिए आधार कार्ड वोटर आईडी ड्राइविंग लाइसेंस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज पानी या बिजली का बिल राशन कार्ड नरेगा जॉब कार्ड अकाउंट स्टेटमेंट मान्य दस्तावेज होंगे |
आइए अब आपको समझाएं कि कैसे आप अपने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए आपको Online Application/Registration Form भरना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी :
सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए
वेबसाइट पर आपको सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करना है | वेबसाइट में सर्च बॉक्स में टाइप करें “Kisan Credit Card”
अब सर्च रिजल्ट में आपको किसान क्रेडिट कार्ड पेज का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करके संबंधित पेज पर जाएं
इस पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें और मांगी गई सारी जानकारी सही से भर के और फॉर्म जमा कर दें
नोट : सभी बैंक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं कर रहे हैं, केवल कुछ बैंक ही अभी ऑनलाइन आवेदन ले रहे हैं | इसीलिए अगर आपको बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन का लिंक नहीं मिल पा रहा है तो आप से आग्रह है कि ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें उसका प्रिंट निकालकर, सही से भरने के बाद बैंक में जाकर जमा करें
किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना के अंतर्गत कितना ऋण/कर्ज मिल पाएगा| Interest Rate
इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को 3 लाख तक का कर्ज मुहैया करा रही है लेकिन एक बात का ध्यान रखें एक लाख से ऊपर का कर्ज लेने के लिए अपनी जमीन या फसल गिरवी रखनी होगी |
KCC किसान क्रेडिट कार्ड योजना /इंटरेस्ट रेट ब्याज दर
बहुत से किसान भाई जानना चाह रहे हैं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले कर्ज में ब्याज दर क्या रहेगी | आइए जाने :
जैसे आपको बताया इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को 3 लाख तक का कर्ज मिल पाएगा | अगर ब्याज दर की बात करें तो यह केवल 7% रहेगी लेकिन एक बात और बता दे अगर किसान देय तिथि तक कर्ज राशि का भुगतान कर देता है तो उसे ब्याज दर में 3% की अतिरिक्त छूट मिलेगी यानी समय पर कर्ज देने वाले वापस देने वाले किसानों को केवल 4% आज दर से ही पैसा चुकाना होगा |
किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे और कहां करें
अगर आपको इस योजना का लाभ मिलता है तो आपको क्रेडिट कार्ड,जिसे किसान क्रेडिट कार्ड भी कहते हैं वह दिया जाएगा| केसीसी कार्ड के माध्यम से आप कृषि संबंधित खरीदारी के लिए (बीज,उर्वरक,फर्टिलाइजर इत्यादि) भुगतान कर पाएंगे | जिन किसानों ने 25000 से ज्यादा का ऋण लिया है उन्हें चेक बुक के साथ KCC Card दिया जाता है
नई दिल्ली : 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सुबह 9 से शाम 4 तक खुल सकेंगी यह दुकाने, जाने क्या क्या है नियम 17-May-2020 लॉकडाउन बढाकर अब उसे 31 मई तक कर दिया गया है, इस बार दुकानों को काफी छुट दी गई है. इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा पत्र जारी किया है. जिसमे किन-किन चीजों को खोलना है और किन पर पाबंधी है, वह इस प्रकार है.
01. सार्वजनिक यातायात के सभी संसाधन (बस, जीप, ऑटो, सायकल रिक्शा, बस स्टैण्ड आदि) से यातायात प्रतिबधित रहेगी।
02. निजी वाहन से जिले के बाहर, राज्य से बाहर आने-जाने हेतु बिना अनुमति प्रवास वर्जित है. केवल आपातकालीन चिकित्सा स्थिति या अन्य अत्यावाश्यक स्तिथि में ही आवागमन की अनुमति अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय द्वारा दी जायेगी.
03. अगर किसी व्यक्ति को अपरिहार्य स्थिति में जिले से बाहर जाना आवश्यक हो या बाहर से जिले मे प्रवेश करना आवश्यक हो तो सम्बंधित थाना क्षेत्र से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करने पर अनुमति दी जा सकंगी.
04. सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान इत्यादि बंद रहेंगे.
05. सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सेल), मॉल, जिम (व्यायाम शाला), खेलकूद कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, नाट्यशाला, बार एवं सभागार एव इस प्रकार के स्थान पूर्णत बंद रहेगा.
06. सभी प्रकार क॑ सामाजिक / राजनैतिक / खेल-कूद / शैक्षिक / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक एवं अन्य सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगी.
07. सभी धार्मिक स्थल / पूजा के स्थल/ सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जन साधारण के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे. धार्मिक एवं सामूहिक कार्यक्रम बंद रहेंगे.
08. अन्येष्ति / अंतिम संस्कार सम्बन्धी आयोजन मे 20 व्यक्तियों से अधिक एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी. संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को इसकी सूचना एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की सुचना देनी होगी.
09. वैवाहिक कार्यक्रम करने हेतु अनुमति सबधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेना अनिवार्य होगा.
10. विदेश / अन्य राज्य “अन्य जिले से आने वाले सभी नागरिकों को होम क्वारेंटाइन के नियमों का पालन करना होगा.
11. गुटका, तम्बाखू, गुड़ाखू का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा. सार्वजनिक स्थल पर थूकते पाये जाने पर जुर्माना किया जाएगा.
12. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा.
13. आवासीय होटल/लॉज प्रतिबंधित होंगे.
14. होटलिंग प्रतिबंधित रहेगा. ग्रामीण एवं नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र में स्थित ढावे / होटल खुलेंगे किन्तु ढाबा / होटल संचालक ढावे/होटल में बैठाकर खाना नहीं खिला सकेगे, केवल पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराया जायेगा.
15. सभी कार्यालय, फैक्ट्री गोदाम अपने समय पर खुलेगे, सभी दुकाने, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, हाट-बाजार आदि प्रातः: 09.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक एवं मेडिकल स्टोर्स प्रात: 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक खुली रहेगी.
16. सायं 07 बजे से प्रात: 07 बजे तक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परिभ्रमण नहीं करेगा एवं आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
सभी कार्यालय / प्रतिष्ठान /संवाओं के प्रमुखों की यह जिम्मेदारी होगी, कि लॉकडाउन उपायों मे सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेसिंग), स्वच्छता एव इस संबंध में भारत सरकार, राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का अनिवार्य
मई माह में प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा.
उपरोक्त आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनिमय, 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जैसे लागू हों के अंतर्गत कार्यवाही के भागी होंगे...
नमस्ते भाइयो और बहनों ! इस लेख में आपके लिए बिहार राशन कार्ड सूची (Ration Card List Bihar) ऑनलाइन देखने की जानकारी लेके आये हैं | अगर आप बिहार के किसी भी के रहने वाले हैं और जानना चाहते हैं के Bihar Ration Card List में आपका नाम है या नहीं, तो ये लेख जरूर पढ़िए|
ये ऑनलाइन सुविधा EPDS Bihar Portal के माध्यम से दी जा रही है
बिहार राशन कार्ड सूची | (AAY,PHH) Bihar Ration Card List 2020 ऑनलाइन कैसे देखें, Search Name
दोस्तों दुख की बात है के बहुत सी वेबसाइट आपको राशन कार्ड लिस्ट दिखने का दावा करती हैं लेकिन गलत जानकारी देकर आपको उलझा देते हैं | https://poddarnews.blogspot.com/.इन वेबसाइट पर हमारी कोशिश है बिलकुल सटीक जानकारी देना|
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि 30 जून तक बुक की गई सभी ट्रेन टिकटें रद्द कर दी गई हैं और इसका पूरा पैसा रिफंड कर दिया है। हालांकि रेलवे ने कहा है कि स्पेशल और श्रमिक ट्रेनें पहले की तरह जारी रहेंगी।
रेलवे बोर्ड के यात्री विपणन के निदेशक द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मेल, एक्सप्रेस, यात्री और उपनगरीय सहित नियमित ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा, "सक्षम प्राधिकारी ने इच्छा व्यक्त की है कि 30 जून, 2020 तक की अवधि के लिए ट्रेनों के लिए बुक किए गए सभी टिकट रद्द किए जा सकते हैं और इनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा।"
रेलवे ने मंगलवार से 15 जोड़ी स्पेशल राजधानी ट्रेनें शुरू की हैं।
फंसे हुए प्रवासी कामगारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को लाने के लिए ये श्रमिक स्पेशल ट्रेनें 1 मई से शुरू की गई थीं।
बता दें कि रेलवे ने 24 मार्च से पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित कर दिया है। पूरे देश में आवश्यक माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केवल माल और विशेष पार्सल ट्रेनें और अब श्रमिक और विशेष ट्रेनें ही चालू हैं।
कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए इन ट्रेनों की टिकटिंग के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है, लिहाजा बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन होगी। ध्यान रखें कि रेलवे स्टेशनों के टिकटिंग काउंटर बंद रहेंगे। आपको प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं मिलेगा। आइए जानें कि आप कैसे मिनटों में ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं। स्टेप्स में समझें...
1. IRCTC की साइट पर रजिस्टर करें और अपना यूजरनेम और पासवर्ड डाल
कर लॉगिन करें। इसके बाद 'Book Your Ticket' पेज पर जाएं और फॉर्म पाएं- स्टेशन, यात्रा की तारीख और किस क्लास में सफर करना है... तमाम जानकारियां भरें।
2. अब आपके गंतव्य तक कौन-ससी ट्रेनें अवेलेबल हैं, यह पता लगाने के लिए आप 'Find Trains' का ऑप्शन चुनें। अगले पेज पर ट्रेनों की लिस्ट खुल जाएगी। ट्रेन की टाइमिंग और रूट आदि जानना चाहते हैं तो ट्रेन के नाम पर क्लिक करें। इसके ट्रेन सिलेक्ट करें और उसमें क्लास भरें।
3. अब ट्रेन की अवेलेबिलिटी और किराया जानने के लिए 'check availability & Fare' पर क्लिक करें। यहां जो किराया दिखेगा वह एक अडल्ट यात्री का होगा। सिलेक्ट की गई ट्रेन में 'Book Now' पर क्लिक कर टिकट बुक कर लें।
4.अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें सारी जानकारियों को रीचेक करें। इसके बाद पैसेंजरों के नाम, उम्र, सीट प्राथमिकता आदि भरें। नाम 16 कैरेक्टर से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
5 अब बुकिंग और कैंसलेशन का फ्री SMS पाने के लिए पैंसेजर का मोबाइल नंबर भरें और 'Next' बटन पर क्लिक करें। सब ठीक है तो कॉन्टिन्यू बुक पर क्लिक करें और अगर कोई जानकारी बदलना चाहते हैं तो 'Replan booking' पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सारी जानकारी आ जाएगी।
6. अब पेमेंट की बारी। कॉन्टिन्यू बुकिंग ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको पेमेंट ऑप्शन्स मिलेंगे जैसे- क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलिट आदि। पेमेंट गेटवे चुनें।
7. इसके बाद 'Make Payment' पर क्लिक करें। पेमेंट सफल होने के बाद आपके सामने टिकट कन्फर्मेशन का पेज खुलेगा। और SMS के जरिए आपको वर्चुअल रिजर्वेशन का मेसेज भी मिल जाएगा।
केवल 7 दिन का अडवांस टिकट लिया जा सकता है
इस ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को अडवांस टिकट कटाने की भी सुविधा दी गई है। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों में अधिकतम 7 दिन तक का अडवांस टिकट कटाया जा सकेगा। आमतौर पर रेलवे की गाड़ियों में महीनों पहले अडवांस टिकट लिया जा सकता है, लेकिन इन स्पेशल गाड़ियों में उस तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।
देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है। शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है। इसमें सरकार द्वारा चिह्नित जरूरतमंद लोग ही सफर कर पाएंगे। 11 मई शाम चार बजे से ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि सिर्फ एसी ट्रेन चलेगी और राजधानी वाला किराया लगेगा। जिनको कंफर्म टिकट मिलेंगी वही यात्रा कर पाएंगे। मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलती रहेंगी।
It will be mandatory for the passengers to wear face cover and undergo screening at departure and only asymptomatic passengers will be allowed to board the train. Further details including train schedule will be issued separately in due course: Ministry of Railways
All passenger trains will be run with AC coaches only and with limited stoppages. The fare will be equivalent to the ticket fare that is charged for Rajdhani Train: Ministry of Railways
रेलवे ने कहा कि सोमवार शाम चार बजे से आम यात्रियों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू कर रही है।
रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ये ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी।
स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा। इसके अलावा रेलवे ने कुछ गाइडलाइन भी जारी की है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा। सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे।
These trains will be run as special trains from New Delhi Station connecting Dibrugarh, Agartala, Howrah, Patna, Bilaspur, Ranchi, Bhubaneswar, Secunderabad, Bengaluru, Chennai, Thiruvananthapuram, Madgaon, Mumbai Central, Ahmedabad and Jammu Tawi: Ministry of Railways
इन रूटों पर चलेगी ट्रेन, राजधानी जितना होगा किराया
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से रेल यातायात ठप है। अब 50 दिन बाद 12 मई से 15 रुट पर ट्रेन चलने लगेंगी। फिलहाल दिल्ली से 15 प्रमुख शहरों के बीच ट्रेन की आवाजाही होगी। जिन शहरों के लिए ट्रेनें चल सकती हैं उनमें अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू हैं।
300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन
भारतीय रेलवे कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल के तौर पर 300 ट्रेनों के के संचालन के लिए भी कोचों को अलग से आरक्षित किया जाएगा।
फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य
किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रियों का फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि स्टेशन पर सभी यात्रियों को डिपार्चर के दौरान स्क्रीनिंग से भी गुजरना होगा। जिन यात्रियों में संक्रमण का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं होगी उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए यह भी बताया है कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में रेलवे ने 215 स्टेशनों को Covid Care Centre के रूप में चुना है। यह स्टेशन कोरोना प्रभावित मरीजों के लिये उपयोग किये जा सकेंगे। 85 स्टेशनों पर स्वास्थ्य सुविधायें रेलवे उपलब्ध करायेगी, व 130 स्टेशनों को राज्य सरकार के आग्रह पर उपलब्ध कराया जायेगा।
Indian Railways has decided for the gradual resumption of passenger train services but existing Shramik special trains will continue to run as per current system on the request of the concerned state governments: Ministry of Railways