Breaking News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Breaking News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 मई 2020

आइए जानें कि आप कैसे मिनटों में ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं। स्टेप्स में समझें..

                                                                                    

कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए इन ट्रेनों की टिकटिंग के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है, लिहाजा बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन होगी। ध्यान रखें कि रेलवे स्टेशनों के टिकटिंग काउंटर बंद रहेंगे। आपको प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं मिलेगा। आइए जानें कि आप कैसे मिनटों में ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं। स्टेप्स में समझें...

1. IRCTC की साइट पर रजिस्टर करें और अपना यूजरनेम और पासवर्ड डाल

कर लॉगिन करें। इसके बाद 'Book Your Ticket' पेज पर जाएं और फॉर्म पाएं- स्टेशन, यात्रा की तारीख और किस क्लास में सफर करना है... तमाम जानकारियां भरें।

2. अब आपके गंतव्य तक कौन-ससी ट्रेनें अवेलेबल हैं, यह पता लगाने के लिए आप 'Find Trains' का ऑप्शन चुनें। अगले पेज पर ट्रेनों की लिस्ट खुल जाएगी। ट्रेन की टाइमिंग और रूट आदि जानना चाहते हैं तो ट्रेन के नाम पर क्लिक करें। इसके ट्रेन सिलेक्ट करें और उसमें क्लास भरें।

3. अब ट्रेन की अवेलेबिलिटी और किराया जानने के लिए 'check availability & Fare' पर क्लिक करें। यहां जो किराया दिखेगा वह एक अडल्ट यात्री का होगा। सिलेक्ट की गई ट्रेन में 'Book Now' पर क्लिक कर टिकट बुक कर लें।

4.अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें सारी जानकारियों को रीचेक करें। इसके बाद पैसेंजरों के नाम, उम्र, सीट प्राथमिकता आदि भरें। नाम 16 कैरेक्टर से ज्यादा नहीं होने चाहिए।

5 अब बुकिंग और कैंसलेशन का फ्री SMS पाने के लिए पैंसेजर का मोबाइल नंबर भरें और 'Next' बटन पर क्लिक करें। सब ठीक है तो कॉन्टिन्यू बुक पर क्लिक करें और अगर कोई जानकारी बदलना चाहते हैं तो 'Replan booking' पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सारी जानकारी आ जाएगी।

6. अब पेमेंट की बारी। कॉन्टिन्यू बुकिंग ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको पेमेंट ऑप्शन्स मिलेंगे जैसे- क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलिट आदि। पेमेंट गेटवे चुनें।

7. इसके बाद 'Make Payment' पर क्लिक करें। पेमेंट सफल होने के बाद आपके सामने टिकट कन्फर्मेशन का पेज खुलेगा। और SMS के जरिए आपको वर्चुअल रिजर्वेशन का मेसेज भी मिल जाएगा।

केवल 7 दिन का अडवांस टिकट लिया जा सकता है 

इस ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को अडवांस टिकट कटाने की भी सुविधा दी गई है। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों में अधिकतम 7 दिन तक का अडवांस टिकट कटाया जा सकेगा। आमतौर पर रेलवे की गाड़ियों में महीनों पहले अडवांस टिकट लिया जा सकता है, लेकिन इन स्पेशल गाड़ियों में उस तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

Earthquake: नेपाल में 4.7 और होंडुरास में 6.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल की क्षति नहीं, सुनामी की आशंका नहीं......

काठमांडू/सान सल्वादोरःपूर्वी नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। देश के राष्ट्रीय भू विज्ञान केन्द्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
खबरों के अनुसार भूकम्प काठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया। इस दौरान कई लोग अपने घर से बाहर निकल आए। काठमांडू घाटी में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि नेपाल में अभी तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प अप्रैल 2015 में आया था, जिसमें करीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी।
होंडुरास के तट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल की क्षति की अभी कोई खबर नहीं है।
अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि होंडुरास की तटरेखा के उत्तर में देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है।
Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: Lokmat News Hindi