शनिवार, 9 मई 2020

मदर्स डे विशेष: ये माता बनी आदर्श मां का उदाहण......


देशभर में कल यानी 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। वैसे तो मां के प्यार और दुलार का कोई मोल नहीं मगर फिर भी माताओं के त्याग का शुक्रिया करने के लिए हर साल लोग मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। पश्चिमी देश से आए इस मदर्स डे को भारत में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
बात करें अगर माताओं की तो हिन्दू धर्म में भी बहुत सी मां ऐसी रहीं जिनके दिव्य ज्ञान से उनके पुत्र महान बनें या जिन्हें आज भी पुराणों में याद किया जाता है। कहते हैं शिशु की पहली गुरु उनकी मां ही होती है।
एक मां ही बच्चे को जीवन का पहला पाठ पढ़ाती है।
आइए मदर्स डे के इसी मौके पर हम अपाको बताते हैं ऐसी ही माताओं के बारें में जिन्होंने अपने पुत्रों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की और वे आगे चलकर पूरे समाज के लिए आदर्श के रूप में पहचाने गए।
1. कौशल्या बनीं आदर्श मां का उदाहण
माता कौशल्या, प्रभु श्री राम की मां थीं। कौशल्या की दी हुई शिक्षा के कारण ही श्रीराम, मर्यापुरुषोत्तम कहलाए। तुलसीदास रचित रामचरितमानस में कौशल्या ने एक आदर्श मां के रूप में पुत्र को धर्मा का ज्ञा दिया था। धर्म-अधर्म पर विचार करके वह बेटे को वनवास जाने को कहती हैं ताकि वो पिता की आज्ञा का पालन करें। जिसे उन्होंने सब धर्मों का शिरोमणि धर्म बताया है।
2. यशोदा मां
भगवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म देवकी गर्भ से मथुरा के राजा कंस के कारागार में हुआ था। कंस से रक्षा के लिए वासुदेव ने जन्म के बाद आधी रात को उन्हें यशोदा के घर गोकुल में छोड़ आए। इसी के बाद से ही श्रीकृष्ण का पालन पोषण यशोदा ने किया। यशोदा ने अपना पूरा प्यार और स्नेह श्रीकृष्ण पर लुटा दिया। यशोदा मां के लिए कहा जाता है कि जन्म देने वाले से बड़ा पालने वाला होता है।
3. कुंती
युधिष्ठिर, भीम व अर्जुन कुंती के पुत्र थे जबकि नकुल और सहदेव राजा पांडु की एक अन्य पत्नी माद्री की संतान थे। इसके बाद भी कुंती ने कभी भी माद्री के पुत्रों को अपने पुत्रों से कम नहीं समझा। कभी कोई भेदभाव नहीं किया। अपने पुत्रों को हमेशा श्रेष्ठ शिक्षा दी और धर्म के मार्ग पर चलते रहने को कहा।
4. अनुसूया
पुराणों के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती को अपने ऊपर अत्यंत गर्व हो गया। भगवान ने उनके अंहकार को नष्ट करने के लिए लीला रची। नारद मुनि उन त्रिदेवियों के पास जाकर कहने लगे कि महर्षि अत्रि की पत्नी अनुसूया के सामने आपका सतीत्व कुछ नहीं। तीनों देवियों ने ये बात अपने स्वामियों को बताई और उनसे अनुसूया के पातिव्रत्य परीक्षा लेने को कहा।
इसके बाद त्रिदेव, शंकर, विष्णु व ब्रह्मा साधुवेश बनाकर अत्रि मुनि के आश्रम आए। महर्षि अत्रि उस समय आश्रम में नहीं थे। तीनों ने देवी अनुसूया से भिक्षा मांगी मगर यह कहा कि आपको निर्वस्त्र होकर हमें भिक्षा देनी होगी। अनुसूया पहले तो यह सुनकर चौंक गई, लेकिन फिर साधुओं का अपमान न हो इस डर से उन्होंने अपने पति का स्मरण किया और बोला कि यदि मेरा पातिव्रत्य धर्म सत्य है तो ये तीनों साधु छ:-छ: मास के शिशु हो जाएं। तुरंत तीनों देव शिशु होकर रोने लगे।
इसके बाद अनुसूया ने माता बनकर उन्हें गोद में लेकर स्तनपान कराया। उधर जब तीनों देव नहीं लौटे तो देवियां व्याकुल हो गईं। इसके बाद तीनों देवियां अनुसूया के पास आईं और क्षमा मांगी। तब देवी अनुसूया ने त्रिदेव को अपने पूर्वरूप में कर दिया।
इसके बाद त्रिदेव ने उन्हें वरदान दिया कि हम तीनों अपने अंश से तुम्हारे गर्भ से पुत्र रूप में जन्म लेंगे। तब ब्रह्मा के अंश से चंद्रमा, शंकर के अंश से दुर्वासा और विष्णु के अंश से दत्तात्रेय का जन्म हुआ।

शुक्रवार, 8 मई 2020

रूबी पोद्दार के हत्यारे को फांसी की मांग की हजारो तस्वीर....

 सोशल मीडिया के माध्यम से रूबी पोद्दार के हत्यारे को फांसी की मांग कर रहे हजारो की तादात मे तस्वीरे



























Lockdown मे भी बलत्कार जैसी घटना.........


मुजफ्फरपुर में रूबी कुमारी के साथ हुये बलात्कार और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई । पंचायत केशवपुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर सुखदेव पोद्दार की पुत्री रूबी पोद्दार का हत्या गला रेत कर के किया। ये आतंक बिहार प्रदेश में हुआ और जो हमें जानकारी मिली है वह  हमने आपके सामने प्रस्तूत किया है हम सरकार से पूछते हैं कि इस तरह की बलत्कार रुपी अमानवीय घटना कब रुकेगा। हम घोर निंदा करते हैं इस अपराध की और शासन व प्रशासन के खिलाफ जो इस घटना को प्रोत्साहन करते है
इस घटना पर  युवा शक्ति मोर्चा बिहार प्रदेश प्रचारक प्रेमी कुंदन पोद्दार ने  समस्त  युवा को एक झंडे के नीचे आकर के आंदोलन करने का और पूरे बिहार का चक्का जाम करने का आग्रह किया। आज वो लाइव आ करके समस्त युवा को अपना संदेश दिये आइये सुनते है...
उन्होँने कहा
बिहार प्रदेश लाइव जनजागृति कार्यक्रम आप सभी के बीच पूरे बिहार मे जो संपूर्ण वैश्य समाज के साथ जो यह घटना घट रही है और जिस तरह से यह अपराध बढ़ा है डबल इंजन की सरकार से यह कहीं ना कहीं बहुत ही नींद निय है मैं समस्त समाज के रहनुमाओं से समस्त समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं वैश्य युवा शक्ति मोर्चा बिहार प्रदेश में हो रहे अन्याय के लिए
शासन और प्रशासन पर आरोप लगाती है जिस तरह से हमारे समाज के लोग दबाए जा रहे हैं कुछ ले जा रहे हैं और आए दिन हत्या हो रही है हमें एक बहुत ही बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है और बिहार प्रदेश के समस्त अदर कास्ट जनता को और उनकी मानसिकता को मजबूती से दमन करने की जरूरत है आओ वैश्य समाज के रहनुमाओं हम सब मिलकर के अपने समाज से अत्याचार को मिटाते हैं 

गुरुवार, 7 मई 2020

Liquor in Delhi: दिल्ली सरकार ने शराब वितरण के लिए लागू किया ई-टोकन सिस्टम......

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री के लिए एक ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह निर्णय शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखा जा सके।गौरतलब है कि दिल्ली में शराब के लिए लंबी कतारें दिन बीतने के साथ बढ़ती जा रही हैं,ब दिल्ली सरकार ने दुकानों से शराब खरीदने के लिए लोगों के लिए ई-टोकन प्रणाली शुरू की है।
www.qtoken.in को लोगों के लिए ऑनलाइन समय निकालने और आवंटित समय अवधि के बीच दुकान पर जाने के लिए लॉन्च किया गया है।
एक बार जब वे अपने क्रेडेंशियल के साथ आवेदन करते हैं, तो उनके फोन पर एक ई-टोकन भेजा जाएगा जिसमें वे शराब खरीद सकते हैं।
Delhi Government has launched an e-token system (demo token in pic) for the sale of liquor in the national capital. This decision has been taken in view of crowding at liquor shops so that social distancing can be maintained. A web link has been issued for the same: Delhi Govt
View image on Twitter
227 people are talking about this
गौरतलब है कि चार मई से लॉकडाउन पार्ट 3 शुरु हुआ था और इसके साथ ही देश के अलग अलग शहरों से जो तस्वीरें सामने आईं वो हैरान करने वाली थी। दुकानों पर लंबी लंबी कतारें कहीं कहीं तो कतारों की लंबाई 3 किमी से ज्यादा थी।
कतारों में लगे लोगों को कोरोना का खौफ नहीं था, उन्हें तो डर इस बात का था कि दुकानों में बंद शराब पेटियां कहीं खत्म न हो जाए।दिल्ली के कुछ इलाकों में पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी कई जगहों पर तो दुकानें बंद करानी पड़ गई।
दिल्ली सरकार ने 70 फीसदी 'स्पेशल कोरोना फीस' लगाई

दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी 'स्पेशल कोरोना फीस' लगा दी जिससे दिल्ली में शराब एमआरपी से 70 फीसद अधिक मंहगे दर पर मिल रही है। शराब महंगी हो या ना इसे खरीदने वालों में कमी नहीं हो रही है। ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अब भी दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लाइनें लग रही हैं।
इससे पहले सोमवार को जब 40 दिन बाद शराब की दुकानें खोली गईं तो स्थिति काफी खराब हो गई थी। दुकानों के आगे लंबी-लंबी लाइनें लग गईं थीं और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया। कई जगह स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा,बाद में शराब की दुकानें भी बंद करा दी गईं थीं।
Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: TimesNowNews Hindi

मंगलवार, 5 मई 2020

18 रुपये का पेट्रोल कैसे आपके पास पहुंचते-पहुंचते हो जाता है 71 रुपये का? जानिए इससे जुड़ी सभी बातें......

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown Part 3) की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं. एक महीने में कच्चा तेल 85 फीसदी तक सस्ता हो गया है. जी हां, कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं. अगर एक लीटर में बदलें तो ये पानी से भी सस्ता है. जबकि भारत में पेट्रोल के दाम लगातार स्थिर है. यहां तक की सरकार ने इस पर एक्साइज ड्यूटी और बढ़ा दी है. आपको बता दें कि जब आप 71 रुपये लीटर की दर से पेट्रोल खरीदते हैं तो सारा पैसा पेट्रोल कंपनियों को नहीं देते हैं. इसमें से आधे से ज्यादा पैसा तो टैक्स के रूप में केंद्र और राज्य को जाता है.

आइए जानें कैसे पेट्रोल के दाम तय होते है.

आईओसी यानी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, समय दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 17.96 रुपये है. अगर आसान शब्दों में कहें तो विदेशों से कच्चा तेल खरीदने के बाद उसे रिफाइन करने के बाद कंपनियां 17.96 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध करा रही हैैं.

>> इसके बाद जब ये पेट्रोल पंप पर पहुंचता है ते केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के रूप में 32.98 रुपये, ढुलाई खर्च 32 पैसे, डीलर कमीशन 3.56 पैसे और दिल्ली की राज्य सरकार का वैट 16.44 रुपये होता है. राज्य सरकार का वैट डीलर कमीशन पर भी लगता है.>> इस लिहाज से पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये हो जाती है. इसमें केंद्र और राज्य सरकार का टैक्स 49.42 रुपये है.

>> दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभाव से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है. हालात यहां तक आ गए हैं कि पिछले दिनों अमेरिकी बाजार में इसकी फ्यूचर प्राइस नेगेटिव में चली गई थी.

>> तब भी आपको दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

>> पिछली बार साल 2014 से 2016 के बीच कच्चे तेल के दाम तेजी से गिर रहे थे तो सरकार इसका फायदा आम लोगों को देने के बजाय एक्साइज ड्यूटी प्लस रोड सेस के रूप में अपनी आमदनी बढ़ाती रही.

>> नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच केंद्र सरकार ने 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई और केवल एक बार राहत दी.

>> ऐसा करके साल 2014-15 और 2018-19 के बीच केंद्र सरकार ने तेल पर टैक्स के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये कमाए.

>> वहीं राज्य सरकारें भी इस बहती गंगा में हाथ धोने से नहीं चूकीं. पेट्रोल-डीजल पर वैट ने उन्हें मालामाल कर दिया.

>> साल 2014-15 में जहां वैट के रूप में 1.3 लाख करोड़ रुपये मिले तो वहीं 2017-18 में यह बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस बार भी जब कीमतें घटनी शुरू हुईं तो केंद्र सरकार ने इस पर टैक्स बढ़ा दिया.

कौन-कौन से राज्यों ने बढ़ाया टैक्स

(1) हरियाणा सरकार ने भी डीजल पर 1.1 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ा दिया है. आज 6 मई 2020, बुधवार को चंडीगढ़ में डीजल की कीमत (Diesel Petrol Price in Haryana) 59.30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 65.82 रुपये लीटर है.

(2) दिल्ली की सरकार ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है, जबकि डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ा दी है. ये वसूली वैट के जरिए की जा रही है. अब तक पेट्रोल पर 27 फीसदी वैट लगता था और डीजल पर 16.75 फीसदी वैट लगता था. अब दिल्ली सरकार ने डीजल-पेट्रोल दोनों पर ही वैट बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया है.

(3) असम (Diesel Petrol Price in Assam) ने इन पर लगने वाला टैक्स बढ़ा दिया. 6 मई 2020, बुधवार को गुवाहाटी में डीजल की कीमत 77.46 रुपये लीटर और पेट्रोल की कीमत 79.84 रुपये लीटर है.

(4) नागालैंड में डीजल (Diesel Petrol Price in Nagaland) पर 5 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सेस लगाया गया है. इसके बाद वहां कीमतें बढ़ गई हैं. बुधवार को कोहिमा में डीजल की कीमत 68.73 और पेट्रोल की कीमत 77.37 रुपये लीटर है.

(5) मेघालय (Diesel Petrol Price in Meghalaya) ने भी लॉकडाउन 3.0 से पहले ही डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी थीं. आज 6 मई 2020, बुधवार को शिलॉन्ग में डीजल की कीमत 67.45 और पेट्रोल की कीमत 74.61 रुपये लीटर है.

Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: News18 Hindi

महाराष्ट्र से पहली बार प्रवासी श्रमिक आएंगे बिहार, 3 ट्रेनें पहुंचेगी दरभंगा-सहरसा.....

पटना: कोरोना संक्रमण के दौर में अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों और छात्रों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी है. आज महाराष्ट्र से तीन ट्रेनें बिहार प्रवासी श्रमिकों को लेकर आएगी. महाराष्ट्र के कल्याण से दरभंगा शाम 6 बजे एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आएगी.
वहीं, नंदुरबार से दरभंगा दोपहर 12 बजे दूसरी श्रमिक स्पेशल प्रवासी मजदूरों को लेकर आएगी. साथ ही एक और ट्रेन नंदुरबार से सहरसा दोपहर 2:15 बजे प्रवासी श्रमिकों को लेकर आएगी. आपको बता दें कि पहली बार प्रवासी श्रमिकों को लेकर महाराष्ट्र से स्पेशल ट्रेन बिहार आएगी.
साथ ही आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा संक्रमण है. इसलिए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के अलावा केरल के आलप्पुषा से बेतिया शाम 4 बजे भी एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आएगी. वहीं, गुजरात के साबरमती से बेगूसराय शाम 4:15 बजे प्रवासी श्रमिक बिहार आएंगे.
इसके अलावा, कोटा से छात्रों को लेकर कटिहार सुबह 8 बजे स्पेशल ट्रेन आएगी. आपको बता दें कि प्रवासी श्रमिकों का अलग-अलग जगहों से बिहार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. हर दिन कई ट्रेनें अलग-अलग राज्यों से श्रमिकों को लेकर आ रही हैं.
स्टेशन से श्रमिकों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें बसों में बिठाकर उनके जिले में लेकर जाया जा रहा है. वहां उन्हें प्रखंड स्तर के क्वारंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था की गई है.
Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: Zee News Hindi

लॉकडाउन: आपके जनधन खाते में पैसा आया या नहीं, इन नंबरों पर एक मिस कॉल से करें चेक.......

सार
  • बैंकों के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके जान सकते हैं खाते का बैलेंस
विस्तार
लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत जनधन खातों में अलग-अलग मद में पैसा जारी किया है। तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि उनके खाते में पैसा आया या नहीं। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से मिस कॉल करके खाते का बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपका वह मोबाइल नंबर बैंक खाते में अपडेट होना चाहिए।
ये हैं टोल फ्री नंबर
एसबीआई : 18004253800 या 1800112211. पीएनबी : 18001802223 या 01202303090.
बैंक ऑफ इंडिया : 09015135135.
ओबीसी : 8067205767.
इंडियन बैंक : 180042500000 या 9289592895.

जानिए क्यों है शराब की बिक्री राज्य सरकारों के लिए इतनी जरूरी, कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान.....

4 मई से जहां देश में Lockdown 3.0 की शुरुआत हुई है वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में शराब दुकानें भी खुल गई हैं। इन शराब दुकानों को खोलने का फैसला केंद्र सरकार का था जिस पर ज्यादातर राज्यों ने मुहर लगा दी। नतीजा यह निकला कि पहले दिन जब कर्नाटक, यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में शराब की ये दुकनें खुलीं तो लोग टूट पड़े। शराब के शौकीन कहिए या फिर शराब के दीवाने, हजारों की भीड़ किसी भी नियम और कानून की परवाह किए बगैर, लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए शराब दुकानों पर ऐसे झूम उठी जैसे मधुमक्खियां छत्ते में नजर आती हैं।
कर्नाटक में जहां पहले ही दिन 45 करोड़ की शराब बिक गई वहीं यूपी और दिल्ली में भी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।
दिल्ली वालों ने तो शराब पर लगे 70 प्रतिशत टैक्स के बावजूद जी भर के पी है। हालात तो ये हो गए कि लोग सोशल मीडिया में शराब के इन दीवानों को अर्थव्यस्था का अहम योगदानकर्ता तक कहने लगे। असल में ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि शराब से मिलने वाला रेवेन्यू किसी भी राज्य के अपने टैक्स रेवेन्यू का तीसरा बड़ा हिस्सा पैदा करता है।
शराब से मिलने वाला रेवेन्यू किसी भी राज्य में आसान और सबसे बड़ी कमाई है। वहीं राज्य में पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट के अलावा दूसरी चीजों से मिलने वाला रेवेन्यू सीमित होता है। हालांकि, इसके बावजूद गुजरात और बिहार में इसी सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाली शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ऐसे राज्य हैं जिन्होंने 4 मई से शराब की बिक्री की मंजूरी दे ती है लेकिन वो भी चुनिंदा जगहों पर। जहां तक एक्साइज या आबकारी टैक्स की बात है तो राज्यों के लिए यह रेवेन्यू का बड़ा साधन है। 2019-20 में शराब ने ही इसका 12.5 प्रतिशत रेवेन्यू दिया है। राज्यों को सबसे ज्यादा कमाई पेट्रोलियम उत्पादों पर स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (SGST) और वैट या सेल्स टैक्स से होती है।
पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर GST लागू नहीं होता है और ऐसे में हर राज्य अपने अनुसार इन पर वैट या सेल्स टैक्स वसूलता है। राज्यों के अपने रेवेन्यू में SGST का 2019-20 में हिस्सा 43.5 प्रतिशत था वहीं पेट्रोलियम उत्पादों पर सेल्स और वेट 23.2 प्रतिशत था।
राज्यों का बजट और एक्साइज ड्यूटी
रिजर्व बैंक द्वारा स्टेट फाइनेंसेस में दी गई राज्यों के बजट की जानकारी के अनुसार 2019-20 में राष्ट्रीय स्तर पर शराब की सेल पर लगी एक्साइज ड्यूटी 1.75 लाख करोड़ थी। बता दें कि राज्यों के अपने टैक्स से मतलब उन टैक्सेस से है जो राज्य सरकारें लगाती हैं। मसलन पेट्रोल और शराब पर लगने वाला टैक्स राज्य सरकारें बढ़ा और घटा सकती हैं।
शराब से संभावित टैक्स कलेक्शन
रिजर्व बैंक ने अपनी स्टडी में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में शराब से 31,517 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी मिलने वाली है वहीं कर्नाटक को 20,950 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान जताया गया था जबकि पश्चिम बंगाल को 11.873 करोड़ का। 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से 1.75 लाख करोड़ का रेवेन्यू पाया जो कि 2018-19 के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा था। औसतन राज्यों ने हर महीने 12,500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू 2018-19 में कमाया जो बढ़कर 2019-20 में 15,000 करोड़ प्रति माह हो गया।
राज्यों के अलग-अलग टैक्स की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष में यूपी ने हर महीने शराब से औसतन 2,500 करोड़ टैक्स के रूप में कमाए वहीं इस वित्त वर्ष में इसके बढ़कर 3000 करोड़ होने की उम्मीद जताई गई थी।
राज्यों के टैक्स
जहां तक शराब पर टैक्स की बात है तो कई राज्य वैट और एक्साइज ड्यूटी के अलावा शराब के विदेशी ब्रांड्स पर भी टैक्स वूसलते हैं जैसे तमिलनाडु में किया जाता है। वहीं यूपी में शराब पर अलग से विशेष टैक्स भी लगाया जाता है जिसका उपयोग विभिन्न कामों के लिए किया जाता है।
कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा टैक्स
अगर इसकी बात करें तो फिलहाल राज्यों के वित्त वर्ष 2018-19 के ही आंकड़े उपलब्ध हैं और इनके अनुसार पांच राज्यों ने इस दौरान सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी कमाई. इनमें उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा 25,100 करोड़, कर्नाटक ने 19,750 करोड़, महाराष्ट्र ने 15,343 करोड़, पश्चिम बंगाल ने 10,554 करोड़ और तेलंगाना ने 10,313 करोड़।
Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: Naidunia New

मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, ग्राहकों के लिए रिटेल दाम में नहीं होगा कोई परिवर्तन.....

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: IANS)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरा देश परेशान है. सरकार की लाख कोशिश के बाद भी कोविड-19 की महामारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है. ऐसे में भारत सरकार की तरफ से प्रतिदिन इस महामारी को लेकर करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इस महामारी का ही असर है कि देश की आर्थिक हालत बिगडती ही जा रही है. इस बीच जहां दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दामों में सरकार की तरफ से बढ़ोतरी की गई. वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) उत्पाद शुल्क तौर पर 8 रुपये अतिरिक्त वृद्धि की है. हालांकि ग्राहकों के लिए दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है.
ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल पुरानी दरों पर ही मिलेगा.
वहीं इसके पहले दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर मंहगा हो गया है. दिल्ली सरकार ने दोनों ईंधन पर मूल्यवर्धित कर (वैट)में खासी बढ़ोतरी की है. पेट्रोल पर वैट 27 से बढाकर 30 प्रतिशत किया गया है. डीजल पर इसे 16.76 प्रतिशत से 30 प्रतिशत किया गया है. :
ग्राहकों के लिए नहीं बढ़ेंगे दाम-
Central Government has increased excise duties by Rs 10 per litre on petrol and Rs 13 per litre on diesel. Retail sale prices of petrol and diesel will, however, not change on account of this increase in duties. These duty rate changes shall come into effect from 6th May, 2020.
View image on Twitter
1,000 people are talking about this
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद कल यानी 6 मई से यह दरें लागू होंगी. इससे पहले पंजाब सरकार ने भी ऑटो ईंधन पर वैट बढ़ाया. पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल दो रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगे हो जाएंगे.
बता दें कि कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से देशभर में लॉकडाउन हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल की मांग में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली. लॉकडाउन के चलते देशभर में लोग अपने घरों में कैद हैं.
PoddarNews
Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: Latestly Hindi

सोमवार, 4 मई 2020

70% कोरोना टैक्स के बाद शराब के कुछ ब्रांड्स (750ml) की नई कीमत जानिए.....

नई दिल्ली: राजधानी में अब शराब पीने वालों को अपनी जेबें और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर 'स्पेशल कोरोना फीस' लगा दी है. एमआरपी पर 70 फीसदी और जोड़कर पैसे अदा करने होंगे. दिल्ली सरकार ने ये फैसला शराब की दुकानों पर भारी भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के मद्देनजर लिया है.

70% कोरोना टैक्स के बाद शराब के कुछ ब्रांड्स (750ml) की नई कीमत जानिए
  • 100 PIPER DELUXE SCOTCH WHISKY पुरानी कीमत- 1400, नई कीमत- 2380

  • 8PM PREMIUM BLACK RESERVE WHISKY पुरानी कीमत- 500, नई कीमत- 850

  • AFTER DARK PREMIUM WHISKY पुरानी कीमत- 450, नई कीमत- 765

  • ALL TIME WHISKY PREMIUM WHISKY पुरानी कीमत- 500, नई कीमत- 850

  • AMORA RED WINE पुरानी कीमत- 400, नई कीमत- 650

  • ANTIQUITY BLUE ULTRA PREMIUM पुरानी कीमत- 900, नई कीमत- 1530

  • ARTIC VODKA NATURAL ORANGE पुरानी कीमत- 900, नई कीमत- 1530

  • BIG BOSS PREMIUM पुरानी कीमत- 330, नई कीमत- 561

  • BLACK BOW BLENDED LUXURY पुरानी कीमत- 800, नई कीमत- 1599

  • BRIHANS PREMIUM पुरानी कीमत- 330, नई कीमत- 561

  • KING'S GOLD WHISKY पुरानी कीमत- 370, नई कीमत- 629

  • ROYAL ACE PRESTIGE पुरानी कीमत- 400, नई कीमत- 650

  • TEACHER HIGHLAND CREAM पुरानी कीमत- 1500, नई कीमत- 2550

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम......

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतें बढ़ गई हैं। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) ने पेट्रोल डीजल पर 27-30 प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपये प्रतिलीटर बढ़ गई है वहीं डीजल की कीमत 7.10 रुपये बढ़ गई है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश को हुए आर्थिक नुकास की भरपाई के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।
Delhi Government increases VAT on petrol from 27% to 30%, and on diesel from 16.75 % to 30%. Price of petrol increased by Rs 1.67 & diesel by Rs 7.10
View image on Twitter
1,002 people are talking about this

इससे पहले केजरीवाल सरकार ने सोमवार को शराब के दामों में भी वृद्धि कर दी है। 
दिल्ली में शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना फीस लगा दी गई है।
ये हैं राज्य की मुख्य आय के स्त्रोत
गौरतलब है कि राज्य जीएसटी, भू-राजस्व, पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट या सेल्स टैक्स, शराब पर लगने वाला एक्साइज और गाड़ियों आदि पर लगने वाले कई अन्य टैक्स ही राज्यों की मुख्य आय होता है। इनमें से शराब पर लगने वाला एक्साइज टैक्स यानी आबकारी शुल्क राज्यों के राजस्व में एक बड़ा योगदान करता है।
लगभग 3200 करोड़ा का नुकसान
बता दें कि 40 दिन के लॉकडाउन के कारण दिल्ली को लगभग 3200 करोड़ का घाटा हुआ है। सरकार का कहना है कि पिछले बित्तीय वर्ष के अप्रैल महीन में दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी, लेकिन इस साल महज 300 करोड़ रुपय सरकार के पास आए हैं। इस हाल में राजस्व बुरी तरह से प्रभावित होगा। वहीं लोगों की नौकरियां भी जाएंगी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ये भी मांग की है कि पूरी दिल्ली को रेड जोन में न डालें, केवल प्रभावित इलाकों को ही रेड जोन करें।
दिल्ली को ग्रीन जोन में करने के लिए केंद्र से हो रही बात- केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार केंद्र की मोदी सरकार से बात चीत कर रही है कि दिल्ली में कनटेंमेंट जोन को छोड़कर बाकी पूरी दिल्ली को ग्रीन जोन में डाला जाए। जिससे की दिल्ली को बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि ग्रीन जोन करने के बाद जो चुनौतियां आएंगी उसका सामना करने के लिए दिल्ली हम तैयार हैं।