Today's Top लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Today's Top लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 सितंबर 2020

RCTC/Indian Railway Latest News : बिहार के लिए 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट.....


 रेलवे ने बिहार में दो से 15 सितंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. दरअसल रेलवे ने नीट और जेईई के अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देने के एक दिन बाद बिहार में इन परीक्षाओं में शामिल होने वालों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को भी दी जाएगी. मंत्री ने ट्वीट किया कि भारतीय रेलवे ने बिहार में जेईई मेन्स, नीट और एनडीए की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी एमईएमयू/डीईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

full list of special train

twitter

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 13 सितंबर को जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन एक से छह सितम्बर तक आयोजित करने की योजना बनायी गई है. साझा एनडीए 2020 परीक्षा छह सितम्बर को निर्धारित है. पूर्व मध्य रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संबंधित मार्गों पर स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर होंगे और टिकट यूटीएस मोबाइल टिकट ऐप पर भी खरीदे जा सकते हैं.

गोयल ने सोमवार को कहा था कि छात्रों और उनके एक एक अभिभावकों को परीक्षा के दिनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र दिखाना पड़ेगा. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए लगभग 8.58 लाख और नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है. ये परीक्षाएं पहले महामारी के कारण दो बार स्थगित की गई थीं.

और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना: इधर, रेलवे अधिक मांग वाले क्षेत्रों में यात्रियों का आवागमन सुगम करने के लिए और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है जिसके लिए राज्य सरकारों से सहमति मांगी जा रही है. रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वर्तमान में चल रहीं 230 स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त ऐसी कितनी और ट्रेन चलाई जाएंगी. सूत्रों ने बताया कि नयी स्पेशल ट्रेन चलाने संबंधी घोषणा आगामी कुछ दिन में की जाएगी. वर्तमान में कोविड-19 की वजह से सभी नियमित यात्राी सेवाएं निलंबित हैं. रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है. राज्य सरकारों से विचार-विमर्श किया जा रहा है.


भारत सरकार ने चीन में विकसित 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है जिनमें गेमिंग ऐप पबजी भी शामिल है.......


 इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन ऐप्स को इसलिए बैन किया गया है, क्योंकि वे भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा और लोक व्यवस्था के विरूद्ध गतिविधियो में लिप्त थे.

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इस क़दम से भारत के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट यूज़र्स के हितों की रक्षा होगी. ये फ़ैसला भारत के साइबर स्पेस की सुरक्षा और संप्रभुता को सुनिश्चित करने के इरादे से लिया गया है".

बयान के अनुसार भारत सरकरा को इन ऐप्स के बारे में विभिन्न स्रोतों से शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें ऐसी रिपोर्टें भी थीं कि एंड्रॉयड और आइओएस पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप्स से यूज़र्स के डेटा अनाधिकृत तौर पर चोरी कर भारत से बाहर स्थित सर्वर में भेजे जा रहे थे.

अब तक 224 ऐप्स को बैन किया जा चुका है

भारत सरकार ने इससे पहले जून में भी चीन से जुड़े 59 ऐप्स को बैन किया था. इनमें टिकटॉक भी शामिल था.

पिछली बार 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का फ़ैसला गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के कुछ दिनों बाद लिया गया था जिसमें भारत के 20 सैनिकों की मौत हो गई थी. उसके बाद सरकार ने एक बार और 47 ऐप्स को बैन किया था.

इस तरह कुल मिलाकर सरकार अब तक 224 ऐप्स को बैन कर चुकी है.

चीन के 118 ऐप्स को बैन करने का फ़ैसला ऐसे समय लिया गया है जब भारत और चीन के बीच एक बार फिर से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा या एलएसी पर दोनों देशों के बीच तनाव की ख़बरें आ रही हैं.

भारत ने चीन पर आरोप लगाया है कि गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद तनाव को दूर करने के लिए जारी प्रयासों के बीच चीन ने एक बार फिर से एलएसी का उल्लंघन करने की कोशिश की है जिसे नाकाम कर दिया गया.

भारत के विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्ताव ने मंगलवार को कहा कि चीन ने 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग लेक के साउथ बैंक क्षेत्र में भड़काऊ सैन्य हरकत करते हुए यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की और इसके अगले दिन भी ऐसी कार्रवाई की जिसे नाकाम कर दिया गया.

हालाँकि, चीन ने इससे इनकार करते हुए मंगलवार को भारत से कहा कि वो उकसाने वाली हरकत बंद करे और अपने उन सैनिकों को तत्काल वापस बुला ले जिन्होंने ग़लत तरह से वास्तविक नियंत्रण रेखा या एलएसी का उल्लंघन किया है.

हाल ही में अमरीका ने भी कई चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था. ट्रंप प्रशासन ने अमरीकी कंपनियों को आदेश दिया था कि वो टेनसेंट के वीचैट प्लेटफ़ॉर्म से बिज़नेस करना बंद कर दें.

व्हाइट हाउस के वाणिज्य सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि अमरीकी प्रशासन चीन की और ऐप्स को बैन करने के बारे में विचार कर रहा है.

शनिवार, 2 मई 2020

मुख्य समाचार: देश में कोरोना वायरस से 1223 लोगों की मौत, महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार से उपलब्ध....


कोरोना वायरस से 1,223 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 37,776 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,223 हो गई, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी 37,776 पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,017 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

एक मरीज देश से बाहर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''अब तक 26.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।'' इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस वायरस से शुक्रवार शाम से शनिवार तक 24 घंटों में 71 मौतों हुईं। इनमें महाराष्ट्र में 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, कर्नाटक में तीन, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार से उपलबध : वित्त मंत्रालय
महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने शनिवार को ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) महिला खाताधारकों के बैंक खातों में मई माह की किस्त भेज दी गई है।'' उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक सारिणी जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकालें। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी।

ग्रीन, ओरेंज जोन में नाई की दुकान की अनुमति होगी : गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि चार मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ओरेंज जोन में नाई की दुकानों एवं सैलून को खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री भी कर सकेंगी। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया था। इसने ग्रीन और ओरेंज जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्रीन और ओरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में नाई की दुकानें और सैलून भी खोलने की अनुमति होगी। ये छूट चार मई से प्रभावी होंगी जब लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा। रेड जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल आवश्यक वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी गई है।

अन्य बड़ी खबरें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को दूसरे राहत पैकेज देने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रमुख मंत्रियों तथा आर्थिक मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ शनिवार को कई बैठकें कीं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

- भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप मुंबई, केंद्र सरकार के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का मुख्यालय मुंबई के बजाय गुजरात के गांधीनगर में स्थापित करने के फैसले को लेकर विवाद छिड़ गया है। केंद्र के इस फैसले के खिलाफ सत्ताधारी कांग्रेस और शिवसेना तथा विपक्षी दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

- दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर करके दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ हिंदुओं के विरुद्ध उनके कथित ''भड़काऊ'' और ''धमकाने वाले'' बयानों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में करीब 1,000 प्रवासी मजदूर शनिवार को सड़कों पर उतर आए और उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर वापस भेजने की व्यवस्था की जाए। इनमें से ज्यादातर भारत के उत्तरी हिस्सों के रहने वाले हैं।

- देश के सबसे बड़े अर्द्धसैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित एक बटालियन में कोविड-19 से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है।

- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 1,297 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 18,114 हो गए हैं।

- जहां घातक कोरोना वायरस सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में उभरा था, वहां कोविड-19 का बस एक नया मामला सामने आया है।

- उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन प्योंगयांग के पास एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करते हुए 20 दिन में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए जिससे उन अटकलों पर विराम लग गया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।

- चक्का फेंक एथलीट संदीप कुमारी पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई ने डोपिंग परीक्षण में विफल होने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है जबकि करीब दो साल पहले राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) ने उनके नमूने को सही पाया था।

- टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 400 रन (नाबाद) का रिकार्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा शनिवार को 51 साल के हो गये।
Poddar News Report
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by PoddarNews. Publisher: Lokmat News Hindi